डूबने से एक बच्चे की मौत

पाकुड़ : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के इलामी गांव में एक सात वर्षीय बच्चे की मौत तलाब में डूबने से हो गई है. जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी अरबाज शेख अपनी मां हलिमा बीबी के साथ नानी घर आया था. खेलते हुए अचानक घर के समीप एक तालाब में गिर गया. घर वालों ने काफी खोजबीन […]

पाकुड़ : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के इलामी गांव में एक सात वर्षीय बच्चे की मौत तलाब में डूबने से हो गई है. जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी अरबाज शेख अपनी मां हलिमा बीबी के साथ नानी घर आया था.
खेलते हुए अचानक घर के समीप एक तालाब में गिर गया. घर वालों ने काफी खोजबीन की. लेकिन अरबाज का कोई पता नहीं चल पाया. तालाब में स्नान कर रही एक महिला का पांव अरबाज के पांव से टकराया, देखा तो अरबाज था. खबर मिलते ही मृतक की मां हालिमा बीबी का रो-रो कर बुरा हाल है. हालांकि थाना में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है. ग्रामीणों ने नवाज-ए-जनाजा अदा कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >