जामताड़ा : गणत्रंत दिवस को लेकर समाहरणालय सभा कक्ष में शनिवार को एक बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता अपर समाहर्ता विधानचंद्र चौधरी ने किया. उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी 26 जनवरी को झंडोत्तोलन कार्यक्रम काफी धूमधाम के साथ मनाया जायेगा. जिसकी तैयारियां शुरू कर दी गयी है. गणत्रंत दिवस पर झंडोत्तोलन को लेकर […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
जामताड़ा : गणत्रंत दिवस को लेकर समाहरणालय सभा कक्ष में शनिवार को एक बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता अपर समाहर्ता विधानचंद्र चौधरी ने किया. उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी 26 जनवरी को झंडोत्तोलन कार्यक्रम काफी धूमधाम के साथ मनाया जायेगा. जिसकी तैयारियां शुरू कर दी गयी है.
गणत्रंत दिवस पर झंडोत्तोलन को लेकर समय का निर्धारण भी कर लिया गया है. जानकारी देते हुए अपर समाहर्ता ने विधानचंद्र चौधरी ने बताया कि जामताड़ा के गांधी मैदान से झंडोत्तोलन कार्यक्रम की शुरूआत की जायेगी. साथ ही जामताड़ा थाना में आकर झंडोत्तोलन कार्यक्रम कर संपन्न किया जायेगा. इसके अलावे सभी प्रमुख कार्यालयों के आस-पास साफ-सफाई का काम रविवार से प्रारंभ किया जायेगा. इस बाबत साफ-सफाई का जिम्मा नगर पंचायत जामताड़ा को दिया गया है.
मौके पर प्रभातफेरी का भी आयोजन प्रात: सात बजे से प्रारंभ होगी. प्रभातफेरी में तीन टीम होगी. पहली टीम रेलवे लाइन और दूसरी टीम दक्षिणी छोर एवं तीसरी टीम जामताड़ा बाजार उत्तरी ओर प्रभातफेरी करेगी. इस बाबत सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य को निर्देश दिया गया है कि सभी अपने समय पर कार्यक्रम में भाग लें.
निकलेगी झांकी : प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी जामताड़ा के गांधी मैदान में सुंदर-सुंदर झांकी प्रस्तुत की जायेगी. इसके साथ ही कई प्रकार के खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा.
परेड का पूर्वाभ्यास : गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्थानीय गांधी मैदान में 21 से 23 जनवरी तक परेड का पूर्वाभ्यास कराया जायेगा. परेड में पुलिस की नियमित बल के साथ होमगार्ड का प्लाटून सहित विभिन्न विद्यालयों के अलावे झिलुआ कैं प के जवान भी इस परेड में शामिल होंगे.
कहां-कब फहराया जायेगा झंडा
गांधी मैदान सुबह 9 बजे
समाहरणालय 10:15
पुलिस अधीक्षक कार्यालय 10:18
जिला परिषद कार्यालय 10:45
रेडक्रॉस भवन 10:55
अनुमंडल कार्यालय 11 बजे
एसडीपीओ कार्यालय 11: 03 बजे
पुलिस मेंस एसोसिएशन 11: 08
मंडल कारा 11: 13
जामताड़ा थाना 11:25
आज से व्यापार विस्तार मेला शुरू
जामताड़ा : नवकिरण संस्थान द्वारा जेबीसी प्लस टू उच्च विद्यालय खेल मैदान में 10 से 19 जनवरी तक व्यापार विस्तार मेले का आयोजन होगा. पूर्व संध्या पर संस्था के महासचिव तरुण कुमार गुप्ता द्वारा जागरूकता पर्चा जारी किया गया. अवसर पर श्री गुप्ता ने कहा कि 10 जनवरी से आयोजित होने वाले विस्तार व्यापार मेले का शुभारंभ होगा
जो 19 जनवरी तक चलेगा. जिसमें राज्य एवं देश के विभिन्न उद्योगों द्वारा अपने-अपने स्टॉल लगाकर लोगों को अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे. उन्होंने बताया कि रविवार की शाम 5 बजे इस मेले का उदघाटन कृषि मंत्री रणधीर कुमार सिंह तथा उपायुक्त शांतनु कुमार अग्रहरी द्वारा किया जायेगा. मेले में कुल 110 स्टॉल लगाये जायेंगे. साथ ही मेले में शहर के लोगों को विभिन्न तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा. मौके पर प्रदीप भैया, नित्यगोपाल सिंह, चंचल सर्खेल, राकेश गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे.