उत्पाद विभाग को प्रिंट रेट पर शराब की बिक्री कराने का निर्देश
उत्पाद अधीक्षक को टास्क फोर्स गठित कर समय-समय पर जांच करने का निर्देश दिया
सभी विभागों को राजस्व वसूली शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने के निर्देश दिया
पाकुड़ : नया समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त दिनेश चंद्र मिश्र ने राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक की. जिसमे उपायुक्त ने बारी-बारी से सभी विभागों की राजस्व वसूली को लेकर समीक्षा की. इस दौरान भू-लगान, शैरात, खनन, उत्पाद, निबंधन, नीलाम पत्र, विद्युत, कृषि उत्पादन बाजार समिति, परिवहन, नगर पंचायत, वाणिज्य कर, भूमि विकास बैंक, केंद्रीय सहकारिता बैंक, वन विभाग, कृषि लाइसेंस, माप-तौल, राष्ट्रीय बजत, मत्स्य विभाग की समीक्षा की.
इस दौरान खनन विभाग द्वारा लक्ष्य के अनुरूप वसूली नहीं करने को लेकर सहायक खनन पदाधिकारी से जानकारी ली. वहीं निबंधन विभाग से कम वसूली को लेकर जानकारी ली गयी. इसके अलावा वाणिज्य कर व नगर परिषद द्वारा राजस्व वसूली में कम को लेकर अधिकारियों को राजस्व वसूली पर ध्यान देने का निर्देश दिया.
उपायुक्त ने उत्पाद विभाग के अधिकारी को प्रिंट दर पर शराब की बिक्री करने का निर्देश दिया. उन्होंने उत्पाद अधीक्षक को टास्क फोर्स गठित कर समय-समय पर जांच करने का निर्देश दिया. इसके अलावा उत्पाद विभाग को अवैध शराब कारोबारियों पर अंकुश लगाने को लेकर छापेमारी के निर्देश दिये.
उपायुक्त ने सभी विभागों को राजस्व वसूली शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने के निर्देश दिया. मौके पर अपर समाहर्ता सुधीर बाड़ा, आइटीडीए निदेशक लालचंद डाडेल, सहायक खनन पदाधिकारी सुरेश शर्मा, जिला परिवहन पदाधिकारी राम कुमार मंडल सहित अन्य मौजूद थे.
