अाक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

बगैर हलमेट पहने वाहन चालकों की बाइक जब्त कर थाना में लगाया तुरंत फाइन नहीं करने व वाहन को जब्त कर थाना परिसर में रखने की वजह से फूटा लोगों का आक्रोश पाकुड़ : नगर थाना क्षेत्र के दर्जनों मोटरसाइकिल चालकों ने ट्रैफिक इंचार्ज केशव प्रसाद पर मनमानी काे लेकर नगर थाना के समीप मुख्य […]

बगैर हलमेट पहने वाहन चालकों की बाइक जब्त कर थाना में लगाया

तुरंत फाइन नहीं करने व वाहन को जब्त कर थाना परिसर में रखने की वजह से फूटा लोगों का आक्रोश
पाकुड़ : नगर थाना क्षेत्र के दर्जनों मोटरसाइकिल चालकों ने ट्रैफिक इंचार्ज केशव प्रसाद पर मनमानी काे लेकर नगर थाना के समीप मुख्य सड़क को जाम कर दिया. लोगों का आरोप है कि बुधवार को ट्रैफिक इंचार्ज केशव प्रसाद नगर थाना के मुख्य द्वार के समीप वाहन जांच अभियान चलाया था.
इस क्रम में बगैर हेलमेट पहने मोटरसाइकिल चला रहे कुछ चालकों की गाड़ी जब्त कर थाना में लगा दिया. उसके बाद ट्रैफिक इंचार्ज वहां से चले गये. लोगों का कहना था कि जब गाड़ी जब्त की गयी तो तुरंत फाइन क्यों नहीं किया गया.
इस पर लोग आक्रोशित हो गये और सड़क को जाम कर दिया. आक्रोशित लोगों का कहना था कि ट्रैफिक इंचार्ज केशव प्रसाद मोटरसाइकिल चालकों को धमका कर तथा बार-बार वाहन जांच अभियान के नाम पर परेशान कर रहे हैं. जाम की खबर सुनते ही एएसआइ अनंत कुमार शर्मा व राजेंद्र सरदार ने लोगों को समझा कर जाम हटाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >