साक्षरता केंद्र के नियमित संचालन पर चर्चा

पाकुड़िया : प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक विजय पाल की अध्यक्षता में शनिवार को साक्षरता कार्यालय में प्रखंड के सभी प्रेरकों की बैठक हुई. इस दौरान साक्षरता केंद्रों के संचालन नियमित किये जाने, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत प्रेरकों का बीमा कराये जाने, लक्ष्य के मुताबिक निरक्षरों को साक्षर बनाये जाने, लोक शिक्षा केंद्र में आंकड़ों […]

पाकुड़िया : प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक विजय पाल की अध्यक्षता में शनिवार को साक्षरता कार्यालय में प्रखंड के सभी प्रेरकों की बैठक हुई. इस दौरान साक्षरता केंद्रों के संचालन नियमित किये जाने, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत प्रेरकों का बीमा कराये जाने, लक्ष्य के मुताबिक निरक्षरों को साक्षर बनाये जाने, लोक शिक्षा केंद्र में आंकड़ों का सही संधारन करने सहित आदि मुद्दे पर चर्चा की गयी. बैठक में प्रेरक अजीर यादव, कुतुबुद्दीन अंसारी, सुकुमार मंडल, रूबी कुमारी, आशा मुर्मू आदि थे.

बैठक कल : पाकुड़. जिला शिक्षा पदाधिकारी बालेश्वर सहनी ने बताया कि चार जनवरी को जिला स्थित कार्यालय कक्ष में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2016 को लेकर बैठक होगी. इसमें संबंधित सभी केंद्राधीक्षक बीइइओ, प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय एवं परीक्षा प्रतिनिधि उपस्थित होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >