ग्रामीणों ने बंद कराया तालाब खुदाई कार्य

हिरणपुर : धोबाडांगा गांव के समीप तालाब खुदाई में नौ लाख 58 रुपये फरजी निकासी की जनसंवाद में शिकायम मिलने के बाद सीएम ने मामले में जांच के आदेश दिया है. आदेश मिलते ही ग्रामीणों ने तालाब खुदाई कार्य पर रोक लगा दिया है. विरोध के बाद अभिकर्ता ने खुदाई कार्य बंद कर दिया है. […]

हिरणपुर : धोबाडांगा गांव के समीप तालाब खुदाई में नौ लाख 58 रुपये फरजी निकासी की जनसंवाद में शिकायम मिलने के बाद सीएम ने मामले में जांच के आदेश दिया है. आदेश मिलते ही ग्रामीणों ने तालाब खुदाई कार्य पर रोक लगा दिया है. विरोध के बाद अभिकर्ता ने खुदाई कार्य बंद कर दिया है.

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि मुख्यमंत्री शिकायत कोषांग में शिकायत किये जाने के पश्चात जब यह मामला उजागर हुआ है और सीएम रघुवर दास ने पाकुड़ उपायुक्त को सात दिन के भीतर मामले की जांचकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. किस परिस्थिति में बिचौलियों द्वारा तालाब की खुदाई की जा रही थी. ग्रामीणों ने विरोध करते हुए इसकी जांच कर दोषी लोगों के विरूद्ध कार्रवाई करने की मांग की है.

गौरतलब हो कि वित्तीय वर्ष 2013-14 में 10 लाख 58 हजार रूपये की लागत से तालाब जीर्णोद्धार कार्य कराया गया था. तालाब निर्माण की योजना संख्या 438 है. विरोध करने वाले ग्रामीणों में धोबाडांगा के मनोज साह, महेंद्र साह, कोटाल साह, सुभाष साहा, अनिल साहा, मदन साहा, देवब्रत चार, चंद्र गोपाल भद्र, सुभद्र साहा, लखन चार सहित अन्य शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >