पाकुड़ : नगर थाना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के हरिणडांगा बाजार में छापेमारी कर अवैध लॉटरी के कारोबार से जुड़े गिरफ्तार एक थोक बिक्रेता को मंगलवार को जेल भेज दिया है. उपरोक्त मामले को लेकर थाना कांड संख्या 505/15 के तहत गिरफ्तार मो0 कमालुद्दीन उर्फ मो कमाल को मुख्य अभियुक्त बनाया है.
गौरतलब हो कि एसपी अजय लिंडा को कार्यालय खोल कर अवैध लॉटरी का कारोबार चलाये जाने संबंधी गुप्त सूचना मिली थी. जिसके बाद एसपी के निर्देश पर नगर थाना पुलिस ने छापेमारी के क्रम में 2 लाख के अवैध लॉटरी के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया था. पुलिस अवैध लॉटरी मामले में अब भी छानबीन कर रही है.
