असामाजिक तत्वों ने स्कूल में की आगजनी

पाकुड़िया : थाना क्षेत्र के पलियादाहा उत्क्रमित उच्च विद्यालय में आगजनी और तोड़फोड़ करने का मामला प्रकाश में आया है. मामले को लेकर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापिका माग्रेट टुडू ने थाना में आवेदन देकर जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है. मिली जानकारी के अनुसार बीबी रात असामाजिक तत्वों द्वारा स्कूल के […]

पाकुड़िया : थाना क्षेत्र के पलियादाहा उत्क्रमित उच्च विद्यालय में आगजनी और तोड़फोड़ करने का मामला प्रकाश में आया है. मामले को लेकर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापिका माग्रेट टुडू ने थाना में आवेदन देकर जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है.
मिली जानकारी के अनुसार बीबी रात असामाजिक तत्वों द्वारा स्कूल के कीचन शेड सहित पांच कमरों का ताला तोड़ कर कमरे में रखी कुर्सी, बेंच, टेबुल आदि को तोड़ दिया गया. कमरे में रखी गोदरेज की हैंडिल को भी तोड़ दिया गया. साथ ही स्टोर रूम में भी आग लगा दिया गया है, जिससे काफी नुकसान हुआ है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >