बच्चों ने मॉडल प्रस्तुत कर प्रदूषण नियंत्रण के उपाय सुझाये

पाकुड़/अमड़ापाड़ा/महेशपुर/पाकुड़िया/हिरणपुर/लिट्टीपाड़ा : जिले के विभिन्न विद्यालयों में बुधवार को विज्ञान एवं गणित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. शहर के हरिणडांगा स्थित उर्दू मध्य विद्यालय में कक्षा छह से आठ तक के कुल 60 बच्चों ने भाग लिया था. छात्रों द्वारा गणित प्रदर्शनी में त्रिभुज, चतुर्भुज का मॉडल तथा विज्ञान में सौर उर्जा, पवन चक्की, जल […]

पाकुड़/अमड़ापाड़ा/महेशपुर/पाकुड़िया/हिरणपुर/लिट्टीपाड़ा : जिले के विभिन्न विद्यालयों में बुधवार को विज्ञान एवं गणित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. शहर के हरिणडांगा स्थित उर्दू मध्य विद्यालय में कक्षा छह से आठ तक के कुल 60 बच्चों ने भाग लिया था.
छात्रों द्वारा गणित प्रदर्शनी में त्रिभुज, चतुर्भुज का मॉडल तथा विज्ञान में सौर उर्जा, पवन चक्की, जल शुद्धीकरण, जंतु पोषण एवं संरक्षण आदि का मॉडल प्रस्तुत किया गया. जिसमें विज्ञान में प्रथम स्थान पर साहिदा खातून, द्वितीय शाहिद अंसारी, तृतीय शहबाज अंसारी, गणित में प्रथम सोफो निश्वा, द्वितीय सादीप अंसारी, तृतीय सकीना खातून रहे. वहीं धनुषपूजा विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी कार्यक्रम का निरीक्षण जिला शिक्षा अधीक्षक अरुण कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी बालेश्वर सहनी ने किया.
जिनवाचारी बालिका शिक्षा कार्यक्रम के तहत बुधवार को कन्या मध्य विद्यालय प्रांगण में विज्ञान एवं गणित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया.
जिसमें 10-10 टीमों ने भाग लिया. प्रत्येक टीम में तीन छात्रा शामिल किये गये थे. मौके पर छात्राओं ने जड़ी-बूटी, सौर उर्जा, जल शुद्धीकरण, कूड़ा-करकट, वायु प्रदर्शन एवं गणित प्रदर्शनी में आकृतियों का प्रकार, वजन मापन, आरोही, अवरोही सहित अन्य प्रस्तुती किया गया. जिसमें सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया.
मौके पर बीपीओ श्याम ठाकुर, जयश्री जायसवाल, सूर्य नारायण चौधरी, रामदेव भगत, तारकेश्वर भगत, विजय गुप्ता, शंभुनाथ झा, इकबाल अंसारी, कंचन इक्का, अनिता मरांडी मौजूद थे. महेशपुर प्रतिनिधि के अनुसार नवाचारी गतिविधि के तहत बुधवार को उत्क्रमित उच्च विद्यालय गढ़बाड़ी में गणित एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया.
जिसमे कुल 60 छात्राओं ने हिस्सा लिया. शिक्षक प्रसन्न कुमार दास, बीआरपी मजिबुर रहमान, सीआरपी साधन कुमार ठाकुर ने बताया कि सभी प्रतिभागियों में से कुल 12 प्रतिभागियों का चयन किया गया है. पाकुड़िया प्रतिनिधि के अनुसार नवाचारी तालिका गतिविधि कार्यक्रम के तहत विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन मोंगलाबांध मध्य विद्यालय, हरिशचंद्र मध्य विद्यालय, उत्क्रमित कन्या उच्च विद्यालय में आयोजित किया गया है.
प्रदर्शनी में छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया एवं विभिन्न तरह के विज्ञान से संबंधित प्रोजेक्ट को तैयार कर उस पर प्रकाश डाला. साथ ही गणित से संबंधित फॉर्मूला को बताया. हरिशचंद्र मध्य विद्यालय एवं कन्या उच्च विद्यालय में नव निर्वाचित मुखिया अनिता सोरेन, पंचायत समिति सदस्य विकास भगत, वार्ड सदस्य अनिता देवी उपस्थित थे.
प्रदर्शनी में सफल प्रतिभागियों को नवनिर्वाचित मुखिया करुणा हेंब्रम, पंचायत समिति सदस्य उषा देवी द्वारा पुरस्कृत किया गया. हिरणपुर प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड के कई विद्यालयों में कक्षा छह से आठ के छात्राओं द्वारा विज्ञान व गणित प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
प्रदर्शनी का अवलोकन बीपीओ किशन भगत ने किया. बीपीओ श्री भगत ने बताया कि प्रदर्शनी के दौरान चयनित छात्र-छात्राओं का अागामी 22 दिसंबर को जिला स्तर में प्रदर्शनी कार्यक्रम में शामिल किया जायेगा. मौके पर प्रधानाध्यापक द्वेतवादिन पांडे, मुकुंद महतो आदि उपस्थित थे.
लिट्टीपाड़ा प्रतिनिधि के अनुसार कन्या मध्य विद्यालय एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय रोड़गो में विज्ञान प्रदर्शनी का उदघाटन पूर्व मुखिया शिव टुडू एवं नवनिवार्चित पंचायत समिति सदस्य ओमप्रकाश मंडल ने संयुक्त रूप से किया. सीआरपी वरुण रंजन ने बताया कि विज्ञान एवं गणित प्रदर्शनी के माध्यम से जलवायु प्रदुषण को रोकने के लिए स्कूली बच्चों द्वारा मॉडल प्रस्तुत किया गया. खगेंद्र पंडित, संजली सोरेन, जमीन टफडू, शालीग्राम मंडल सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >