कार की चपेट में आकर तीन वर्षीय बच्ची की मौत

फरक्का : थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव समीप सड़क पार कर रही एक 3 वर्षीय की मौत कार की चपेट में आने से हो गयी है. बच्ची के पिता इलियास शेख ने बताया कि उसकी बच्ची घर आने के लिए सड़क पार कर रही थी. तभी तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गयी और […]

फरक्का : थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव समीप सड़क पार कर रही एक 3 वर्षीय की मौत कार की चपेट में आने से हो गयी है. बच्ची के पिता इलियास शेख ने बताया कि उसकी बच्ची घर आने के लिए सड़क पार कर रही थी. तभी तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गयी और उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >