एकरारनामा के बाद बंधक सुपरवाइजर को छोड़ा

पाकुड़िया : प्रखंड के गोलपुर गांव में पत्थर खनन प्रारंभ करने के लिए भूमि पूजन कराने गये सुपरवाइजरों को बंधक बनाये जाने मामले में ग्रामीणों ने इकरारनामा लिखवाने के बाद रविवार की देर शाम छोड़ दिया गया. ग्रामीण भतन टुडू, उमेश बेसरा, विजय सोरेन, शिबू देहरी सहित अन्य ने बताया कि बिना रैयतों के अनुमति […]

पाकुड़िया : प्रखंड के गोलपुर गांव में पत्थर खनन प्रारंभ करने के लिए भूमि पूजन कराने गये सुपरवाइजरों को बंधक बनाये जाने मामले में ग्रामीणों ने इकरारनामा लिखवाने के बाद रविवार की देर शाम छोड़ दिया गया.

ग्रामीण भतन टुडू, उमेश बेसरा, विजय सोरेन, शिबू देहरी सहित अन्य ने बताया कि बिना रैयतों के अनुमति के कोई माइनिंग कार्य प्रारंभ नहीं किया जाने का इकरारनामा किया गया है. वहीं ग्रामीणों ने प्लाट नंबर 298 पर चुड़का गाड़ दिया है तथा आस-पास पहरेदारों को भी तैनात किया गया है. ग्रामीणों ने मामले की लिखित शिकायत झारखंड के मुख्यमंत्री राज्यपाल सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों से कर इसकी उच्च स्तरीय जांच कराने के लिए गुहार लगायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >