21 दिन से लापता लड़का कोलकाता से बरामद

पाकुड़ : नगर थाना की पुलिस ने 21 दिनों से लापता लड़के को सीडब्ल्यूसी कोलकाता के सहयोग से बरामद कर लिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के शहरकोल निवासी सुनीता देवी ने अपने 16 वर्षीय पुत्र गौतम कुमार भगत को दिनांक 21 नवंबर से लापता होने की शिकायत नगर थाना में दर्ज […]

पाकुड़ : नगर थाना की पुलिस ने 21 दिनों से लापता लड़के को सीडब्ल्यूसी कोलकाता के सहयोग से बरामद कर लिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के शहरकोल निवासी सुनीता देवी ने अपने 16 वर्षीय पुत्र गौतम कुमार भगत को दिनांक 21 नवंबर से लापता होने की शिकायत नगर थाना में दर्ज करायी थी. आवेदन में उन्होंने उल्लेख किया था कि मेरा पुत्र गौतम कुमार टेलीनॉर कंपनी में काम करता था.

बीते 21 नवंबर को काम करने की बात कह कर घर से निकला था. जिसके बाद से वापस नहीं लौटा. काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला. नगर थाना पुलिस ने एक टीम गठित की. सहायक अवर निरीक्षक सुराय तापे के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित सीडब्ल्यूसी के कार्यालय से संपर्क किया गया.

जहां गौतम कुमार भगत के होने की सूचना मिली. जिसके बाद नगर थाना पुलिस ने वहां पहुंच कर गौतम कुमार को सकुशल वापस नगर थाना ले आयी. जिसके बाद पूछताछ के बाद न्यायालय के माध्यम से उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >