भाजपा नेता की हत्या मामले में एक गिरफ्तार

पाकुड़ : भाजपा नेता जोहरूल शेख की हत्या मामले में पुलिस ने छापेमारी कर घटना में शामिल एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. घटना को लेकर एसपी के निर्देश पर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार झा ने सदल-बल छापेमारी कर शहबाजपुर गांव के बहियार से घटना के नामजद अभियुक्त हसमुद्दीन शेख को गिरफ्तार किया है. […]

पाकुड़ : भाजपा नेता जोहरूल शेख की हत्या मामले में पुलिस ने छापेमारी कर घटना में शामिल एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है.

घटना को लेकर एसपी के निर्देश पर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार झा ने सदल-बल छापेमारी कर शहबाजपुर गांव के बहियार से घटना के नामजद अभियुक्त हसमुद्दीन शेख को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर पश्चिम बंगाल व आस-पास के क्षेत्रों में छापेमारी की जा रही है. इस बाबत एसपी अजय लिंडा ने पत्रकार सम्मेलन कर जानकारी दी है कि गिरफ्तार आरोपित ने खुलासा किया है कि उक्त घटना का अंजाम बदले की भावना से दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >