साहिबगंज/पाकुड़ : तीसरे चरण के पंचायत चुनाव का प्रचार अभियान तीन दिसंबर को थम जायेगा. दोपहर तीन बजे तक भोंपू से प्रचार बंद कर दिया जायेगा. उसके बाद प्रत्याशी स्वयं डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर सकते हैं. राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार प्रत्याशी पोस्टर, बैनर व प्रचार सामग्री भी हटा लेंगे.
तीसरे चरण का मतदान पांच दिसंबर को है. मतदान से 24 घंटे पहले प्रचार बंद करने का निर्देश आयोग द्वारा जारी की गयी है. तीसरे चरण में साहिबगंज में राजमहल प्रखंड के 292, साहिबगंज प्रखंड के 149 व मंडरो प्रखंड के 150 बूथों पर चुनाव होना है. वहीं पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा, लिट्टीपाड़ा पाकुड़िया प्रखंड में मतदान हाेगा. प्रशासन ने तीसरे चरण चुनाव के लिए तैयारी के लिए बैलेट पेपर विखंडीकरण का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है.
