बोरियो : सोमवार देर रात गायब उषा पहाड़िया(40) का शव नवगाछी पहाड़ के जंगलों से बरामद कर लिया गया है. नवगाछी से एक किमी दूर स्थित जंगल में खून से सने बोरे में बंद कर शव फेंका हुआ था.
ग्रामीणों ने शव को देखा तो इसकी जानकारी बोरियो पुलिस को दी. मंगलवार सुबह बोरियो पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये साहिबगंज भेज दिया. पत्नी बोबी पहाड़िन ने रविवार को बोरियो थाना में पति उषा पहाड़िया के गायब होने व हत्या की आशंका जताते हुए शिकायत की थी. बोबी ने ग्राम प्रधान डुपनो पहाड़िया सहित रोकेसी पहाड़िया, जबरा पहाड़िया पर पति को गायब करने का आरोप लगाया था.
