बीडीओ को फैलिन प्रभावित ग्रामीणों ने बनाया बंधक

– कम राशि व घटिया सामग्री दिये जाने का विरोध – मामला महेशपुर प्रखंड के देवपुर गांव का – प्रभावित परिवारों के बीच राहत राशि बांटने गये थे बीडीओ – थाना प्रभारी के समझाने बुझाने पर किया मुक्त और ली राहत राशि पाकुड़ : जिले के महेशपुर प्रखंड अंतर्गत फैलिन से प्रभावित देवपुर गांव के […]

– कम राशि घटिया सामग्री दिये जाने का विरोध

मामला महेशपुर प्रखंड के देवपुर गांव का

प्रभावित परिवारों के बीच राहत राशि बांटने गये थे बीडीओ

थाना प्रभारी के समझाने बुझाने पर किया मुक्त और ली राहत राशि

पाकुड़ : जिले के महेशपुर प्रखंड अंतर्गत फैलिन से प्रभावित देवपुर गांव के दर्जनों ग्रामीणों को राहत राशि बांटने पहुंचे बीडीओ सहित दर्जन भर अंचल प्रखंड कार्यालय के कर्मियों को गुरुवार को बंधक बना लिया गया.

जैसे ही बीडीओ अशोक कुमार अपने प्रखंड नाजिर सहित पंचायत सचिव, रोजगार सेवक राजस्व कर्मचारियों के साथ देवपुर गांव प्रभावित परिवारों के बीच राहत राशि वितरण करने पहुंचे ग्रामीणों ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय देवपुर में बनाये गये राहत कैंप में दी जा रही घटिया भोजन सहित क्षतिग्रस्त मकानों के लिए मुआवजा के रूप में कम राशि दिये जाने का विरोध किया.

बीडीओ द्वारा प्रभावित परिवारों के लोगों के नाम चेक लेने के लिए जैसे ही बुलाया गया ग्रामीणों ने उन्हें यह कहकर बंधक बना लिया कि जब तक सरकार नहीं पहुंचेगी उन्हें गांव से जाने नहीं दिया जायेगा. लोगों ने चेक लेने से इनकार कर दिया गया. बीडीओ द्वारा मामले की सूचना थाना प्रभारी को दी गयी.

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शशि भूषण चौधरी सदलबल देवपुर गांव पहुंचे और आक्रोशित ग्रामीणों को समझाया बुझाया और आने वाले दिनों में इंदिरा आवास, बीपीएल आदि योजनाओं का लाभ दिलाने के अलावे बैंक में खाता खोलने अनाज केरोसिन का लाभ मुहैया कराने का आश्वासन दिया. थाना प्रभारी द्वारा दिये गये आश्वासन के उपरांत ग्रामीण शांत हुए और बीडीओ को मुक्त किया. इसके बाद ग्रामीण प्रशासन द्वारा मुहैया करायी गयी राहत राशि का चेक ग्रहण किया.

ग्रामीण छोटो मरांडी, साहेब मरांडी, राम मरांडी, जोहन मरांडी आदि ने बताया कि महंगाई के इस वक्त में सरकारी बाबुओं द्वारा 1900 और 3200 रुपये राहत राशि देकर हमे छलने का काम किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >