पुलिस ने तीन फरार वारंटी को किया गिरफ्तार

अमड़ापाड़ा. विशेष अभियान के तहत अमड़ापाड़ा पुलिस ने तीन फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

अमड़ापाड़ा. क्षेत्र में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अमड़ापाड़ा पुलिस ने तीन फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर अनूप रोशन भेंगरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पचुवाड़ा गांव में छापेमारी कर कार्रवाई की. पुलिस के अनुसार, मारपीट मामले में थाना कांड संख्या 31/23 के आरोपी पचुवाड़ा अमड़ाटोला निवासी निबुलाल किस्कू को उसके घर से गिरफ्तार किया गया. वहीं दहेज प्रताड़ना से जुड़े कांड संख्या 19/17 में फरार पचुवाड़ा रंगा टोला निवासी मितासी मुर्मू और मरियम मरांडी को भी पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा. थाना प्रभारी ने बताया कि तीनों के खिलाफ न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी थी और ये गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाना बदल रहे थे. सोमवार को कागजी प्रक्रिया पूरी कर तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >