नहीं मिल रहा सही खाना, आक्रोश

महेशपुर : प्रखंड के शिवरामपुर पंचायत अंतर्गत देवपुर गांव में 13 अक्तूबर को आये फैलिन तूफान से प्रभावित ग्रामीणों में प्रशासन की ओर से दी जानेवाली राहत सामग्री को लेकर आक्रोश व्याप्त है. ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बनाये गये कैंप में खिचड़ी के नाम पर चावल में हल्दी […]

महेशपुर : प्रखंड के शिवरामपुर पंचायत अंतर्गत देवपुर गांव में 13 अक्तूबर को आये फैलिन तूफान से प्रभावित ग्रामीणों में प्रशासन की ओर से दी जानेवाली राहत सामग्री को लेकर आक्रोश व्याप्त है.

ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बनाये गये कैंप में खिचड़ी के नाम पर चावल में हल्दी नमक मिलाकर दिया जा रहा है. ग्रामीण मेरी मरांडी, पासकालिना सोरेन, जोनेस मरांडी, सन्नी हेंब्रम, टेरेसा मरांडी, रानी मरांडी ने बताया कि कैंप में ग्रामीणों को दी जा रही खिचड़ी घटिया किस्म की है. लोगों को सिर्फ एक वक्त का भोजन ही दिया जा रहा है.

रात में भूखे पेट ही सोना पड़ता है. ग्रामीणों ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी उनकी सुध लेने भी नहीं आते. राहत शिविर में दी जा रही घटिया खाद्य सामग्री को लेकर गुरुवार को ग्रामीणों ने बीडीओ का घेराव किया. बीडीओ मौके पर राहत सामग्री के वितरण के लिए पहुंचे थे. इसकी सूचना मिलते ही थाने से पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को शांत करा कर बीडीओ को छुड़ाया.

51 प्रभावित ग्रामीणों के बीच बंटे चेक

फैलिन तूफान से देवपुर के धावाबथान में क्षतिग्रस्त मकानों के मालिकों के बीच गुरुवार को बीडीओ की ओर से राहत राशि का चेक बांटा गया. बीडीओ अशोक कुमार मौके पर लाभुक 11 ग्रामीणों को 3200-3200 तथा 40 लाभुकों को 1900-1900 रुपये का चेक सौंपा.

बीडीओ श्री कुमार ने कहा कि सिराजपुर गांव में हुई क्षति को लेकर प्रभावित परिवारों की सूची बनायी गयी है. आगामी 18 अक्तूबर तक राहत राशि का वितरण किया जायेगा. देवपुर में घटिया भोजन दिये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि इसकी जांच की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >