मोहुलपहाड़ी में नवमी व दशमी को होगी जाहेर ऐरा की पूजा

पाकुड़िया : शारदीय नवरात्र के मौके पर प्रखंड के मोहुलपहाड़ी गांव में सफाहोड़ आदिवासियों द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नवमी व दशमी को जाहेर ऐरा अर्थात भारत माता की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की जायेगी. जाहेर ऐरा पूजा को लेकर ग्रामीणों द्वारा तैयारी जोर–शोर से की गयी है. 13 व 14 […]

पाकुड़िया : शारदीय नवरात्र के मौके पर प्रखंड के मोहुलपहाड़ी गांव में सफाहोड़ आदिवासियों द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नवमी दशमी को जाहेर ऐरा अर्थात भारत माता की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की जायेगी. जाहेर ऐरा पूजा को लेकर ग्रामीणों द्वारा तैयारी जोरशोर से की गयी है.

13 14 अक्तूबर को मोहुलपहाड़ी गांव में भारत माता की प्रतिमा स्थापित कर पूजाअर्चना को लेकर तैयारी की जा रही है. मोहुलपहाड़ी के ग्राम प्रधान उलिन टुडू ने बताया कि जाहेरा ऐरा पूजा में गांव के अलावा आसपास के दर्जनों गांवों के ग्रामीण पूजाअर्चना में हिस्सा लेते हैं.

नाइकी पगान सोरेन द्वारा जाहेर ऐरा की पूजाअर्चना करायी जायेगी. ग्रामीण स्टेफन मरांडी, प्रदीप मरांडी ने बताया कि जाहेर ऐरा पूजा के मौके पर नवमी के दिन पूजाअर्चना तथा विजयादशमी के दिन भव्य मेला का आयोजन किया जायेगा.

ग्राम प्रधान उलिन टुडू ने बताया कि विजया दशमी के दिन दसाई दोन, लागडेऐनेच आदि प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >