जेटेट अभ्यर्थी जायेंगे हाइकोर्ट

पाकुड़ : जिला मुख्यालय के गोकुलपुर आम बगीचा में बुधवार को जेटेट सफल अभ्यर्थी शिक्षक संघ की बैठक हुई. इसमें टेट पास पारा शिक्षकों ने सरकार से प्राथमिक शिक्षक नियुक्ति शीघ्र करने की मांग की. साथ ही प्राथमिक शिक्षक नियुक्ति अबतक नहीं किये जाने पर सरकार की नीति की निंदा की. इस दौरान सरकार द्वारा […]

पाकुड़ : जिला मुख्यालय के गोकुलपुर आम बगीचा में बुधवार को जेटेट सफल अभ्यर्थी शिक्षक संघ की बैठक हुई. इसमें टेट पास पारा शिक्षकों ने सरकार से प्राथमिक शिक्षक नियुक्ति शीघ्र करने की मांग की.

साथ ही प्राथमिक शिक्षक नियुक्ति अबतक नहीं किये जाने पर सरकार की नीति की निंदा की. इस दौरान सरकार द्वारा शीघ्र प्राथमिक शिक्षक नियुक्ति नहीं की गयी, तो उच्च न्यायालय का शरण लेने का निर्णय लिया. मौके पर एकरामूल हक, मो अयूब अली, जितेंद्र कुमार, सीताराम मुर्मु, ज्योति प्रकाश, उत्तम प्रमाणिक आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >