विद्यालय में बच्चों ने किया हंगामा
अमड़ापाड़ा : स्थानीय राजकीय बुनियादी विद्यालय में मंगलवार को एमडीएम में कीड़ा पाये जाने के कारण बच्चों ने भोजन करने से इनकार कर दिया. इस बात पर बच्चों ने जम कर हंगामा भी मचाया.
बच्चों ने इसकी शिकायत प्राचार्या सुधा कुमारी से भी की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. बच्चों का आरोप है कि उल्टे प्राचार्या ने डांट फटकार लगायी. स्कूली बच्चे भागीरथ पंडित, मानिक कुमार, पूनम कुमारी, कुसुम कुमारी आदि ने बताया कि अनेकों बार मध्याह्न् भोजन में गड़बड़ी की शिकायत प्राचार्य सुधा कुमारी से की गयी, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं किया.
कहा कि मंगलवार को जब एमडीएम में कीड़ा पाये जाने की शिकायत हेडमास्टर से की गयी तो उनके द्वारा उल्टे डांट फटकार लगायी गयी.
