पाकुड़ में पॉल्यूशन सेंटर से 50 हजार रुपये नकद चोरी

पाकुड़. आंबेडकर चौक स्थित पॉल्यूशन सेंटर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है.

पाकुड़. आंबेडकर चौक स्थित पॉल्यूशन सेंटर में अज्ञात ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. जानकारी के मुताबिक कार्यालय से नकद समेत आवश्यक कागजात को लेकर चोर फरार हो गये हैं. घटना को लेकर कार्यालय के मालिक संजय कुमार ने बताया कि कार्यालय के पीछे का दरवाजा तोड़कर चोरी की गई है. कार्यालय से लगभग 50 हजार रुपये नकद समेत लैपटॉप व अन्य जरूरी कागजातों पर चोरों ने हाथ साफ किया है. घटना की जानकारी नगर थाने को दी गयी है. घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की. नगर थाना प्रभारी बताया कि घटना की जानकारी है. सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Raghav mishra

राघव कुमार मिश्रा प्रभात खबर के पाकुड़ प्रतिनिधि हैं. उन्होंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. वर्ष 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. प्रशासन, राजनीति, अपराध, सामाजिक सरोकार, शिक्षा और विकास से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उन्हें व्यापक अनुभव है. जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए उन्हें जाना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >