जिलास्तरीय विज्ञान, गणित व पर्यावरण प्रदर्शनी
पाकुड़ : जिला मुख्यालय के हरिणडांगा उच्च विद्यालय प्रांगण में शनिवार को जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय बाल विज्ञान गणित व पर्यावरण पर जिला स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया.
इसका उदघाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी बालेश्वर सहनी ने किया. प्रदर्शनी का मुख्य विषय वैज्ञानिक तथा गणितीय परिवर्तन, कृषि, ऊर्जा, स्वास्थ्य, पर्यावरण व संसाधन पर दर्जनों प्रतिभागियों द्वारा अपने अपने प्रोजेक्ट की प्रदर्शनी लगायी. मौके पर सुभाष चंद्र, संजय कुमार, जनार्दन प्रसाद यादव, डॉ बीसी चौबे, महबूब आलम, महारानी सोरेन आदि ने प्रदर्शनी पर प्रकाश डाला गया.
श्री सहनी ने कहा कि आज के विकास की इस दौड़ में विज्ञान की तरक्की गणित के आधार पर ही प्रमाणित है. निर्णायक मंडली ने उत्कृष्ट प्रदर्शनी के लिए सफल प्रतिभागियों का चयन किया.
श्री सहनी ने बताया कि कृषि, प्रदर्श के उप विषय में हरिणडांगा उच्च विद्यालाय के मो साजिद, ऊर्जा में प्लस टू विद्यालय पाकुड़िया के आलोक कुमार, स्वास्थ्य में पाकुड़ राज प्लस टू विद्यालय के सूरज कुमार सिंह, पर्यावरण में प्लस टू विद्यालय पाकुड़िया के विवेक कुमार व संसाधन में उत्क्रमित उच्च विद्यालय अंजना के इंजमामुल हक को प्रथम सफल प्रतिभागी के रूप में चयनित किया गया है. ये सभी सफल प्रतिभागी 25 व 26 अक्तूबर को रांची में आयोजित राज्यस्तरीय प्रदर्शनी में भाग लेंगे.
