डेढ़ दर्जन लोग आक्रांत

पाकुड़ : जिला मुख्यालय से छह किलोमीटर की दूरी पर स्थित मालपहाड़ी पंचायत के आदिवासी बहुल गांव खपडाजोला में डायरिया फैलने से ग्रामीण भयाक्रांत हैं. यहां एक सप्ताह से डायरिया का कहर जारी रहने के बावजूद स्वास्थ्य महकमा बेखबर है. डायरिया की चपेट में आने से छह दिन पूर्व चार वर्षीय रासमुनी हांसदा की मौत […]

पाकुड़ : जिला मुख्यालय से छह किलोमीटर की दूरी पर स्थित मालपहाड़ी पंचायत के आदिवासी बहुल गांव खपडाजोला में डायरिया फैलने से ग्रामीण भयाक्रांत हैं. यहां एक सप्ताह से डायरिया का कहर जारी रहने के बावजूद स्वास्थ्य महकमा बेखबर है.

डायरिया की चपेट में आने से छह दिन पूर्व चार वर्षीय रासमुनी हांसदा की मौत हो गयी थी, जबकि सुनीता कर्मकार (11), कोनिका राय (छह), मक्कू सोरेन (35) रानी कर्मकार (19) सहित डेढ़ दर्जन ग्रामीण डायरिया से आक्रांत हैं.

अधिकांश डायरिया से पीड़ित ग्रामीण झोला छाप डॉक्टर जिला मुख्यालय स्थित एक प्राइवेट नर्सिग होम में इलाज करा रहे हैं. एक सप्ताह से डायरिया के फैलने के बाद भी तो चिकित्सक और ही स्वास्थ्य कर्मी प्रभावित गांव में लोगों को इलाज करने के लिए पहुंच पाये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >