उपमुखिया ने डीसी से की शिकायत

लिट्टीपाड़ा : प्रखंड के लिट्टीपाड़ा पंचायत अंतर्गत कुमारभाजा में विद्यालय भवन से झरना नाला तक बन रहे मिट्टी मोरम सड़क के घटिया निर्माण की लिखित शिकायत उपमुखिया धूमा मुमरू ने डीसी से की है. डीसी को दिये शिकायत पत्र में उप मुखिया ने उल्लेख किया है कि पंचायत सचिव कबीरूद्वीन शेख द्वारा विचौलिये के साथ […]

लिट्टीपाड़ा : प्रखंड के लिट्टीपाड़ा पंचायत अंतर्गत कुमारभाजा में विद्यालय भवन से झरना नाला तक बन रहे मिट्टी मोरम सड़क के घटिया निर्माण की लिखित शिकायत उपमुखिया धूमा मुमरू ने डीसी से की है.

डीसी को दिये शिकायत पत्र में उप मुखिया ने उल्लेख किया है कि पंचायत सचिव कबीरूद्वीन शेख द्वारा विचौलिये के साथ मिलकर घटिया स्तर का सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है. शिकायत के मुताबिक योजना में इस्तेमाल किये गये मस्टर रोल पर फर्जी हस्ताक्षर कर पैसे की निकासी गयी है. उपमुखिया से डीसी से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >