पाकुड़ : जिला मुख्यालय स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय धनुषपूजा में गुरुवार को छात्रवृत्ति का वितरण किया गया. विद्यालय के प्राचार्य विश्वनाथ पंडित एवं ग्राम शिक्षा समिति के अध्यक्ष संजीव कुमार यादव द्वारा 460 छात्र छात्राओं के बीच एक लाख 10 हजार 340 रुपये का वितरण किया गया.
प्राचार्य श्री पंडित ने बताया कि वर्ग प्रथम से चतुर्थ के 307 छात्र छात्राओं के बीच 180 रुपये, वर्ग पंचम से षष्ठ तक के 153 छात्र छात्राओं के बीच प्रति छात्र 360 रुपया वितरण किया गया है. मौके पर शिक्षिका मृणालिनी घोष, फुल कुमारी, सनोती मरांडी, रानी किस्कू, फिरोज अहमद, कृष्ण कमल आर्य आदि मौजूद थे.
