हेमंत सरकार में बढ़ा भ्रष्टाचार

भाजपा महिला मोरचा की प्रदेश मंत्री आशा लकड़ा ने कहा पाकुड़ : भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में भाजपा महिला मोरचा की बैठक गुरुवार को हुई. इसमें भाजपा प्रदेश मंत्री आशा लकड़ा व भाजपा महिला मोरचा के प्रदेश मंत्री रेणुका मुमरू, प्रदेश उपाध्यक्ष शीला रानी हेंब्रम मौजूद थे. कार्यकर्ताओं से श्रीमती लकड़ा ने संगठन को […]

भाजपा महिला मोरचा की प्रदेश मंत्री आशा लकड़ा ने कहा

पाकुड़ : भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में भाजपा महिला मोरचा की बैठक गुरुवार को हुई. इसमें भाजपा प्रदेश मंत्री आशा लकड़ा भाजपा महिला मोरचा के प्रदेश मंत्री रेणुका मुमरू, प्रदेश उपाध्यक्ष शीला रानी हेंब्रम मौजूद थे.

कार्यकर्ताओं से श्रीमती लकड़ा ने संगठन को ग्राम स्तर पर मजबूत बनाने, संगठन में ग्रामीण महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने आदि विषयों पर जानकारी दी.

बैठक में संगठन को ग्राम स्तर पर सशक्त करने का निर्णय लिया गया. साथ ही मोरचा के कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुटने की अपील की गयी.

बैठक में महिला मोरचा के प्रदेश मंत्री रेणुका मुमरू ने राज्य सरकार द्वारा महिलाओं की जा रही उपेक्षा पर चर्चा करते हुए कहा कि सरकार महिलाओं के साथ भेदभाव कर रही है. हेमंत सरकार के शासनकाल में महिलाओं पर अत्याचार भ्रष्टाचार बढ़े हैं. आयोजित बैठक में अक्तूबर माह में महिला मोरचा की प्रमंडलीय बैठक को सफल बनाने पर चर्चा की गयी.

उन्होंने सरकार से महिलाओं की सुरक्षा के प्रति शासन प्रशासन को संवेदनशील बनाने की भी मांग की. बैठक में सबरी पाल, साधना ओझा, संपा साहा, भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद तिवारी, हिसाबी राय आदि ने हिस्सा लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >