तीनपहाड़ : राजमहल थाना क्षेत्र के तीनपहाड़–नीमगाछी आरइओ पथ पर पुलिया के पास सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान बाबूपुर निवासी कमला महतो (50) के रूप में की गयी है.
दुर्घटना की सूचना मिलते ही तीनपहाड़ पुलिस पिकेट प्रभारी अजय राम व राजमहल थाना के एएसआइ आशुतोष महतो घटनास्थल पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिएअस्पताल भेज दिया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
पांच घंटे तक पड़ा रहा शव
घटना सुबह नौ बजे हुई, इसके बाद वाहन चालक फरार हो गयी. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने पांच घंटे तक पुलिस को शव उठाने नहीं दिया. ग्रामीण मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपये मुआवजा देने की मांग कर रहे थे. पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद दोपहर दो बजे शव को घटनास्थल से उठा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. इधर, मृतक के पत्नी गीता देवी, बहन बनुआ देवी का रो–रोकर बूरा हाल है. मृतक के तीन पुत्र व तीन पुत्री है. घटना के बाद गांव में मातम छाया हुआ है.
