नौ से 14 सितंबर तक होगी गणोश पूजा

हिरणपुर : प्रखंड मुख्यालय के सुंदरपुर व सार्वजनिक दुर्गा मंदिर प्रांगण में नौ सितंबर को गणोश उत्सव धूमधाम से मनाये जाने को लेकर तैयारी जोर शोर से की जा रही है. पूजा समिति द्वारा भव्य पंडाल का भी निर्माण कराया जा रहा है. गणपति पूजा संघ सुंदरपुर के अध्यक्ष रामेश्वर दास ने बताया कि गणोश […]

हिरणपुर : प्रखंड मुख्यालय के सुंदरपुर सार्वजनिक दुर्गा मंदिर प्रांगण में नौ सितंबर को गणोश उत्सव धूमधाम से मनाये जाने को लेकर तैयारी जोर शोर से की जा रही है. पूजा समिति द्वारा भव्य पंडाल का भी निर्माण कराया जा रहा है.

गणपति पूजा संघ सुंदरपुर के अध्यक्ष रामेश्वर दास ने बताया कि गणोश पूजा पर नौ से 14 सितंबर तक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. उन्होंने बताया कि 13 सितंबर को भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा.

वहीं सार्वजनिक गणोश पूजा समिति के वरुण रजक, दीपक साह ने बताया गणोश पूजा के मौके पर नौ सितंबर को कलश यात्रा पूजन, संध्या में महा आरती, प्रसाद का वितरण, क्विज प्रतियोगि, 10 सितंबर को बच्चों के बीच मिनी सुपर स्टार प्रतियोगिता, 11 सितंबर को भक्ति जागरण, 12 सितंबर को अन्य कार्यक्रम का आयोजन तथा 13 सितंबर को प्रतिमा का विसजर्न किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >