25 वर्षीय महिला की पीटकर हत्या

फरक्का . स्थानीय थाना क्षेत्र के धोडाइपाड़ा गांव में 25 वर्षीय महिला की पीटकर हत्या कर दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. घटना के बाद आरोपित फरार हो गया. मंगलवार की रात तांजिला बीवी व पड़ोसी अब्बास शेख के साथ साइकिल रखने को लेकर विवाद हुआ. मामला इतना बढ़ गया कि अब्बास ने […]

फरक्का . स्थानीय थाना क्षेत्र के धोडाइपाड़ा गांव में 25 वर्षीय महिला की पीटकर हत्या कर दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. घटना के बाद आरोपित फरार हो गया. मंगलवार की रात तांजिला बीवी व पड़ोसी अब्बास शेख के साथ साइकिल रखने को लेकर विवाद हुआ. मामला इतना बढ़ गया कि अब्बास ने तांजिला बीवी के सिर पर लाठी से प्रहार कर दिया. जिससे वह जख्मी हो गयी. परिजनों ने उसे बेनियाग्राम अस्पताल मंे भरती कराया. यहां से चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के जंगीपुर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां बुधवार की सुबह उसकी मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >