ओके :::::: ट्रैक्टर की ठोकर से बच्चे की मौत

महेशपुर. प्रखंड के रामपुर गांव में बुधवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से दस वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक ट्रैक्टर चालक गिट्टी अनलोड कर वापस जा रहा था. रामपुर गांव के निकट सड़क किनारे खेल रहे एक बच्चे को ठोकर मार दी. जिससे घटना स्थल पर ही बच्चे की […]

महेशपुर. प्रखंड के रामपुर गांव में बुधवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से दस वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक ट्रैक्टर चालक गिट्टी अनलोड कर वापस जा रहा था. रामपुर गांव के निकट सड़क किनारे खेल रहे एक बच्चे को ठोकर मार दी. जिससे घटना स्थल पर ही बच्चे की मौत हो गयी. सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. समाचार भेजे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पायी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >