योजनाओं को धरातल पर उतारने का होगा काम

पाकुड़ : नवपदस्थापित डीसी सुलसे बाखला ने 25वें डीसी के रूप में बुधवार को योगदान लिया. श्री बाखला ने निवर्तमान डीसी केके दास से गोपनीय कार्यालय में पदभार ग्रहण किया. पदभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मियों के साथ बैठक की. पत्रकारों को संबोधित करते हुए नवपदस्थापित डीसी श्री बाखला ने कहा कि […]

पाकुड़ : नवपदस्थापित डीसी सुलसे बाखला ने 25वें डीसी के रूप में बुधवार को योगदान लिया. श्री बाखला ने निवर्तमान डीसी केके दास से गोपनीय कार्यालय में पदभार ग्रहण किया. पदभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मियों के साथ बैठक की. पत्रकारों को संबोधित करते हुए नवपदस्थापित डीसी श्री बाखला ने कहा कि टीम भावना के तहत सरकार की प्राथमिकताओं को धरातल पर उतारने का काम किया जायेगा.
उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित निदान निकले इस बाबत हरसंभव प्रयास किये जायेंगे. पूछे गये सवाल पर नवपदस्थापित डीसी ने कहा कि निजी स्कूलों द्वारा सरकार के स्तर से दिये गये निर्देशों का अनुपालन सही तरीके से हो रहा है या नहीं. इस पर भी प्रशासन की नजर रहेगी. मौके पर डीडीसी नेसार अहमद, अपर समाहर्ता गंदूर उरांव भी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >