फरक्का : नवोग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत 34 राष्ट्रीय मार्ग पर बुधवार की रात्रि एक बस के पलटने से 15 यात्री घायल हो गये जबकि 3 की मौत हो गयी. बस बहरमपुर से मेहंदीपुर जा रही थी. इसी दौरान चालक का संतुलन बस से खो जाने से घटना घटी.
बस पलटने से 30 वर्षीय गौंड लश्कर, 35 वर्षीय रविन मंडल व 38 वर्षीय जब्बार शेख की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. घायलों को इलाज के लिए नवोग्राम तथा बहरमपुर अस्पताल में भरती कराया गया है. तीनों मृतक बहरमपुर के निवासी बताये जाते है. घटना की सूचना पाकर वरीय अधिकारी भी पहुंचे.
