जेल अदालत का आयोजन

पाकुड़ : जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा आंबेडकर जयंती के मौके पर मंडल कारा में जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन मंगलवार को किया गया. जेल अदालत का उदघाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रेम प्रकाश पांडेय ने किया. जेल अदालत में एक कैदी को रिहा करने का फैसला सुनाया गया. मौके पर […]

पाकुड़ : जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा आंबेडकर जयंती के मौके पर मंडल कारा में जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन मंगलवार को किया गया. जेल अदालत का उदघाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रेम प्रकाश पांडेय ने किया.
जेल अदालत में एक कैदी को रिहा करने का फैसला सुनाया गया. मौके पर मौजूद विचाराधीन कैदियों को उनके अधिकारों सहित कानूनों की जानकारी दी गयी. श्री पांडेय ने कैदियों को आंबेडकर के दिखाये मार्ग पर चलने की बात कही. आयोजित जेल अदालत सह जागरूकता शिविर में अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी नीरज कुमार विश्वकर्मा, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पारशनाथ उपाध्याय, त्रिवेणी भगत, सुशील कुमार चार आदि मौजूद थे.
बसपा ने मनायी आंबेडकर जयंती : साहिबगंज. बाबा साहेब डॉ भीम राव आंबेडकर की 125 वीं जयंती बहुजन समाज पार्टी कार्यालय में मंगलवार को मनायी गयी. इस अवसर पर बहुजन समाज पार्टी के अध्यक्ष दारा पासवान, चंद्रशेखर आजाद, संजय पासवान, रामू दास, रामजी दास, ओम प्रकाश साह आदि ने बाबा साहेब की तसवीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >