सरकारी क्वार्टर में मिला लिपिक का शव

लिट्टीपाड़ा : प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सरकारी क्वार्टर में सोमवार को अंचल कार्यालय में पदस्थापित 58 वर्षीय लिपिक विजय मिस्त्री का शव पाया गया. सोमवार को जब कार्यालय खुला और लिपिक विजय मिस्त्री कार्यालय नहीं पहुंचे तो कर्मियों ने इस मामले की सूचना बीडीओ को दी. सूचना मिलते ही बीडीओ राजीव कुमार मिश्र सहित अंचल […]

लिट्टीपाड़ा : प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सरकारी क्वार्टर में सोमवार को अंचल कार्यालय में पदस्थापित 58 वर्षीय लिपिक विजय मिस्त्री का शव पाया गया. सोमवार को जब कार्यालय खुला और लिपिक विजय मिस्त्री कार्यालय नहीं पहुंचे तो कर्मियों ने इस मामले की सूचना बीडीओ को दी.

सूचना मिलते ही बीडीओ राजीव कुमार मिश्र सहित अंचल के अन्य कर्मी श्री मिस्त्री के सरकारी क्वार्टर पहुंचे. यहां क्वार्टर से दरुगध फैल रहा था. इससे शक हुआ और क्वार्टर का दरवाजा जब तोड़ा गया. सभी अंदर घुसे, तो देखा कि मिस्त्री का शव बरामदे पर पड़ा हुआ है. इसकी सूचना मिस्त्री के परिजनों को दूरभाष पर दी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >