ओके...पारा शिक्षकों ने की बैठक

पाकुड़. केकेएम कॉलेज के निकट स्थित बागीचा में झारखंड राज्य सहयोगी शिक्षा मित्र पारा शिक्षक संघ की बैठक रविवार को हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने की. बैठक में पारा शिक्षकों की सेवा स्थायी करने व सम्मानजनक मानदेय देने की मांग सरकार से की गयी. बैठक में संघ के मौजूद सदस्यों से […]

पाकुड़. केकेएम कॉलेज के निकट स्थित बागीचा में झारखंड राज्य सहयोगी शिक्षा मित्र पारा शिक्षक संघ की बैठक रविवार को हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने की. बैठक में पारा शिक्षकों की सेवा स्थायी करने व सम्मानजनक मानदेय देने की मांग सरकार से की गयी. बैठक में संघ के मौजूद सदस्यों से संगठन को मजबूत करने की अपील की गयी. बैठक में जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण मुरारी साव, शिव कुमार, संतोष कुमार, अभिषेक कुमार, वंदना कुमारी आदि मौजूद थे. बैठक में पारा शिक्षकों की समस्याओं के निदान को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >