पाकुड़ : प्रखंड कार्यालय के सभागार में बीडीओ संजीव कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को समीक्षा बैठक की गयी. इसमें सदर प्रखंड के 36 पंचायतों के पंचायत सचिव व रोजगार सेवक सहित पर्यवेक्षक व अभियंताओं ने हिस्सा लिया. एक अप्रैल से मनरेगा अंतर्गत कार्यरत श्रमिकों को 162 रुपये दैनिक मजदूरी दिये जाने के मनरेगा आयुक्त के निर्देशों की जानकारी दी गयी.
उन्होंने मनरेगा में काम करने वाले मजदूरों को अब 162 रुपये की दर से मजदूरी का भुगतान करने का भी निर्देश दिया. वहीं इंदिरा आवास, मनरेगा, 13वें वित्त आयोग, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना आदि का लक्ष्य देकर तय समय में पूरा करने का आदेश दिया. मौके पर बीपीओ भी मौजूद थे.
