जंगली हाथी ने किया महिला को जख्मी

अमड़ापाड़ा : प्रखंड के सिंगारसी पंचायत अंतर्गत सजनीपाड़ा गांव में एक जंगली हाथी ने 50 वर्षीय वृद्धा कादरी पहाड़िन को जख्मी कर दिया. हाथी के गांव में आने की सूचना मिलते ही आस पास के ग्रामीण पहुंचे और हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा. ग्रामीणों ने जख्मी महिला का इलाज कराया. जंगली हाथी के गांव […]

अमड़ापाड़ा : प्रखंड के सिंगारसी पंचायत अंतर्गत सजनीपाड़ा गांव में एक जंगली हाथी ने 50 वर्षीय वृद्धा कादरी पहाड़िन को जख्मी कर दिया. हाथी के गांव में आने की सूचना मिलते ही आस पास के ग्रामीण पहुंचे और हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा. ग्रामीणों ने जख्मी महिला का इलाज कराया.
जंगली हाथी के गांव पहुंचने की सूचना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. ग्रामीण अनिल पहाड़िया, कमलेश पहाड़िया आदि ने बताया कि घटना के पांच घंटे बाद भी वन विभाग के कोई अधिकारी नहीं पहुंचे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >