ओके::डीसी को आवेदन देकर खराब चापानलों को ठीक कराने की मांग

पाकुड़. सदर प्रखंड के फरसा पंचायत के मुखिया ने डीसी को आवेदन देकर पंचायत अंतर्गत पुराना फरसा गांव में वर्षों से खराब पड़े चापानलों की मरम्मत की मांग की. डीसी को दिये आवेदन में मुखिया गुलाम रसूल ने उल्लेख किया है कि पुराना फरसा गांव में चार चापानल बेकार पड़े हैं. उन्होंने कहा कि कई […]

पाकुड़. सदर प्रखंड के फरसा पंचायत के मुखिया ने डीसी को आवेदन देकर पंचायत अंतर्गत पुराना फरसा गांव में वर्षों से खराब पड़े चापानलों की मरम्मत की मांग की. डीसी को दिये आवेदन में मुखिया गुलाम रसूल ने उल्लेख किया है कि पुराना फरसा गांव में चार चापानल बेकार पड़े हैं. उन्होंने कहा कि कई बार पेयजल स्वच्छता विभाग के अभियंताओं को इसकी लिखित शिकायत की गयी. लेकिन अब तक चापानलों की मरम्मत नहीं करायी गयी. जिसके कारण हजारों ग्रामीणों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है. मुखिया ने डीसी से खराब पड़े चापानलों की मरम्मत कराने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >