पाकुड़ : गुपचुप तरीके हो रहे मानव व्यापार पर न केवल रोक लगायी जायेगी वरन इसमें शामिल लोगों के खिलाफ अभियान भी चलाया जायेगा. इस पूरी तरह से रोक लगाने के लिए जिला समाज कल्याण, प्रशासन एवं स्वयं सेवी संस्थाओं से भी सहयोग लिया जायेगा. यह बातें एसपी अनूप बिरथरे ने शुक्रवार को आयोजित पत्रकार सम्मेलन में कही.
एसपी श्री बिरथरे ने बताया कि बीते गुरुवार को अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में मानव व्यापार में शामिल आरोपी गोड़िया पहाड़िया से पूछताछ के दौरान इस गोरखधंधे में शामिल गिरोह के अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी मिली है. उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. एसपी ने बताया कि बरामद किये गये नाबालिग दो लड़कियों एवं तीन पहाड़िया लड़कों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है.
चोरी : महेशपुर : प्रखंड हटियापाड़ा स्थित सूर्य पाल के सोने की दुकान में हुई चोरी को लेकर थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
