ओके::नगर निगम चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को जीताने की अपील

फोटो संख्या 22- चुनावी सभा को संबोधित करते बहरमपुर के सांसद अधीर रंजन चौधरी.प्रतिनिधि, फरक्काबहरमपुर के सांसद और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने जंगीपुर और धुलियान नगर निगम चुनाव को लेकर अलग-अलग स्थानों पर चुनावी सभा को संबोधित किया. इस दौरान सांसद श्री चौधरी ने कहा कि अब तक जंगीपुर नगर निगम ने […]

फोटो संख्या 22- चुनावी सभा को संबोधित करते बहरमपुर के सांसद अधीर रंजन चौधरी.प्रतिनिधि, फरक्काबहरमपुर के सांसद और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने जंगीपुर और धुलियान नगर निगम चुनाव को लेकर अलग-अलग स्थानों पर चुनावी सभा को संबोधित किया. इस दौरान सांसद श्री चौधरी ने कहा कि अब तक जंगीपुर नगर निगम ने बहरमपुर का समुचित विकास नहीं किया. जबकि बहरमपुर से निगम को अधिक राजस्व की प्राप्ति होती है. मौके पर उन्होंने बहरमपुर नगर निगम के कार्यों की तारीफ भी की. कहा कि बहरमपुर जिला में नगर पालिका द्वारा काफी काम किया गया है. सांसद श्री चौधरी ने कहा कि यदि नगर निगम चुनाव में पार्टी प्रत्याशी जीतते हैं तो क्षेत्र का बेहतर विकास होगा. उन्होंने लोगों से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी को जीत दिलाने की अपील की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >