अमड़ापाड़ा : प्रखंड के पचुवाड़ा सेंट्रल कोल ब्लॉक में लगी आग मामले की जांच करने पहुंचे एसडीओ के समक्ष मजदूरों एवं सुरक्षागोडार्ें ने बकाया मजदूरी भुगतान की गुहार लगायी. एसडीओ खदान की जांच कर अमड़ापाड़ा की ओर बढ़े मजदूरों ने उनकी गाड़ी रोकी और बकाया मजदूरी दिलाने की मांग की.
मौके पर देवेंद्र तिवारी, प्रेम तिवारी, सुरेश सिंह आदि सुरक्षा गार्डों ने एसडीओ से बकाया वेतन दिलाने की मांग की. एसडीओ ने मजदूरों एवं सुरक्षागार्डों को बकाया वेतन दिलाने को लेकर कोल कंपनी के अधिकारियों से वार्ता कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया.
