धूमधाम से की गयी मां काली की पूजा

फोटो संख्या 8- मां काली की पूजा कराते पूरोहित.दूर दराज से पूजा अर्चना व प्रतिमा दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु प्रतिनिधि, पाकुडि़या प्रखंड के मोगलाबांध स्थित 16 आना मां काली की पूजा धूमधाम से मंगलवार को की गयी. पुरोहित द्वारा तांत्रिक विधि से मां काली की पूजा-अर्चना करायी गयी. जिसमें भाग लेने मोगलाबांध के अलावे दर्जनों […]

फोटो संख्या 8- मां काली की पूजा कराते पूरोहित.दूर दराज से पूजा अर्चना व प्रतिमा दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु प्रतिनिधि, पाकुडि़या प्रखंड के मोगलाबांध स्थित 16 आना मां काली की पूजा धूमधाम से मंगलवार को की गयी. पुरोहित द्वारा तांत्रिक विधि से मां काली की पूजा-अर्चना करायी गयी. जिसमें भाग लेने मोगलाबांध के अलावे दर्जनों आसपास के गांवों सहित दूर-दराज से भी श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने पहुुंचे. मां काली की पूजा के मौके पर दर्जनों श्रद्धालुओं द्वारा बली भी दी गयी. पूजा-अर्चना को लेकर सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंचने लगी थी. पूजा-अर्चना के उपरांत प्रसाद का भी वितरण किया गया. श्रद्धालुओं की मान्यता है कि जो कोई सच्चे मन से यहां मन्नतें मांगता है मां उसकी मुराद पूरी करती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >