प्रतिनिधि, पाकुड़पुराना सदर अस्पताल परिसर में सिविल सर्जन डॉ शिवशंकर हरिजन ने चिकित्सा पदाधिकारियों के साथ बैठक की. इसमें सात अप्रैल से जिले में चलने वाले मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम की सफलता को लेकर चर्चा की गयी. साथ ही सभी प्रखंडों को इंद्रधनुष के लिए दवा मुहैया करायी गयी. सिविल सर्जन ने बताया कि मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. जिले के 990 चिह्नित स्थानों पर छुटे हुए शून्य से दो वर्ष आयु के बच्चों एवं गर्भवती का टीकाकरण किया जायेगा. अमड़ापाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत 95, लिट्टीपाड़ा में 163, हिरणपुर में 101, महेशपुर में 202, पाकुडि़या में 131 एवं पाकुड़ ग्रामीण में 264 एवं शहरी क्षेत्र में 34 स्थानों पर टीकाकरण किया जायेगा. कार्यक्रम के सफल अनुश्रवण एवं मूल्यांकन को लेकर पदाधिकारियों की टीम भी बनायी गयी है. बैठक में एसीएमओ डॉ रमेश प्रसाद सिंह, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ मनीष कुमार सिन्हा, सभी प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक तुहीन बनर्जी , सर्विलेंस मेडिकल ऑफिसर सुभोदीप भुईया, दीपक कुमार आदि थे………..फोटो संख्या 3- बैठक करते सिविल सर्जन डा शिवशंकर हरिजन.
मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम की सफलता को लेकर सीएस ने की बैठक
प्रतिनिधि, पाकुड़पुराना सदर अस्पताल परिसर में सिविल सर्जन डॉ शिवशंकर हरिजन ने चिकित्सा पदाधिकारियों के साथ बैठक की. इसमें सात अप्रैल से जिले में चलने वाले मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम की सफलता को लेकर चर्चा की गयी. साथ ही सभी प्रखंडों को इंद्रधनुष के लिए दवा मुहैया करायी गयी. सिविल सर्जन ने बताया कि मिशन इंद्रधनुष […]
