एसडीपीओ ने की मासिक क्राइम मीटिंग, कहा

पाकुडि़या, अमड़ापाड़ा व लिट्टीपाड़ा क्षेत्र में चलाये एलआरपी प्रतिनिधि, पाकुड़अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किशोर कौशल ने रविवार को मासिक क्राइम मीटिंग की. इस दौरान श्री कौशल ने थाना वार दर्ज मामले, निष्पादित मामले के अलावा अभियुक्तों की गिरफ्तारी, वारंट एवं कुर्की जब्ती का निष्पादन की प्रगति की समीक्षा की. साथ ही पाकुडि़या, अमड़ापाड़ा व लिट्टीपाड़ा के […]

पाकुडि़या, अमड़ापाड़ा व लिट्टीपाड़ा क्षेत्र में चलाये एलआरपी प्रतिनिधि, पाकुड़अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किशोर कौशल ने रविवार को मासिक क्राइम मीटिंग की. इस दौरान श्री कौशल ने थाना वार दर्ज मामले, निष्पादित मामले के अलावा अभियुक्तों की गिरफ्तारी, वारंट एवं कुर्की जब्ती का निष्पादन की प्रगति की समीक्षा की. साथ ही पाकुडि़या, अमड़ापाड़ा व लिट्टीपाड़ा के थानेदारों को अपने अपने क्षेत्रों में लगातार लॉगरेंज पेट्रोलिंग करने, सूचना संग्रहण पर विशेष ध्यान देने तथा पब्लिक के साथ बेहतर संबंध स्थापित करने का निर्देश दिया. इसके अलावा रात्रि गश्ती को तेज करने, मोटरसाइकिल चोरी की घटना पर रोक लगाने को लेकर सघन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया. इस अवसर पर पुलिस निरीक्षक एसएस तिवारी, नागेंद्र पासवान, थाना प्रभारी अरविंद कुमार, रंजीत मिंज, लव कुमार, मनोज कुमार, उज्वल कुमार साह, महेश प्रसाद, प्रवीण कुमार, राजेश्वर पासवान, देवेंद्र कुमार आदि थे. एसडीपीओ ऑफिस द्वारा बताया गया कि पिछले माह नगर थाने में 17, हिरणपुर में 13, लिट्टीपाड़ा में नौ, अमड़ापाड़ा में आठ, मुफस्सिल में 23, मालपहाड़ी में छह, महेशपुर में 20, पाकुडि़या में 11 व महिला थाने में चार मामले दर्ज किये गये हैं. ………..फोटो संख्या 12- क्राइम मीटिंग करते डीएसपी किशोर कौशल.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >