पाकुड़ में 39 वाहनों से वसूला गया 38 हजार रुपये जुर्माना

जिला सड़क सुरक्षा दल ने चलाया वाहन जांच अभियान

पाकुड़. जिला सड़क सुरक्षा प्रवर्तन जांच दल के सदस्यों ने सोमवार को मालपहाड़ी ओपी पुलिस की मदद से बाहिरग्राम में वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान दोपहिया व चारपहिया वाहनों की जांच की गयी. कागजात के अभाव में 39 वाहनों से 38 हजार 450 रुपये का जुर्माना वसूला गया. टीम ने हेलमेट लेकर नहीं चलने वाले वाहन चालकों को फटकार लगायी. उन्हें हेलमेट पहनकर वाहन चलाने को लेकर अपील की. मौके पर सड़क सुरक्षा पदाधिकारी रितेश कुमार, अमित कुमार, अजहद अंसारी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >