समाहरणालय पर धरना देंगे पैनम से जुड़े अधिकारी व मजदूर

पाकुड़ : पैनम कोल परियोजना के कोयला खदान से जुड़े ग्रामीण मजदूरों, सुपरवाइजर एवं कोल कंपनी के अधिकारियों की बैठक शुक्रवार को आलूबेड़ा में हुई. इसमें पैनम कोल परियोजना के गौतम सामंतो, चैतन्य उपाध्याय, जेम्स मुर्मू के अलावे ग्रामीण मजदूर, कोयला खदान के सुपरवाइजर एवं निजी सुरक्षा गार्डों ने हिस्सा लिया. बैठक में कोयला खदान […]

पाकुड़ : पैनम कोल परियोजना के कोयला खदान से जुड़े ग्रामीण मजदूरों, सुपरवाइजर एवं कोल कंपनी के अधिकारियों की बैठक शुक्रवार को आलूबेड़ा में हुई. इसमें पैनम कोल परियोजना के गौतम सामंतो, चैतन्य उपाध्याय, जेम्स मुर्मू के अलावे ग्रामीण मजदूर, कोयला खदान के सुपरवाइजर एवं निजी सुरक्षा गार्डों ने हिस्सा लिया.

बैठक में कोयला खदान बंद होने के बाद उत्पन्न परिस्थिति से जिला प्रशासन को अवगत कराने का निर्णय लिया गया. बैठक में आगामी 4 अप्रैल को कोयला खदान शीघ्र चालू करने की मांग को लेकर समाहरणालय पर धरना देने का भी निर्णय लिया गया.

पैनम के श्री सामंतो ने बताया कि चार अप्रैल को आयोजित एक दिवसीय धरना में ट्रांसपोर्टर भी भाग लेंगे. उन्होंने बताया कि कोयला खदान बंद होने से इस व्यवसाय से जुड़े मजदूर हो या ट्रांसपोर्टर या कोल कंपनी के कर्मी या अधिकारी सभी के सामने रोजगार के साथ-साथ आर्थिक संकट भी उत्पन्न हो गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >