बस पलटने से चालक की मौत, 12 यात्री घायल

फरक्का : फरक्का थाना क्षेत्र के बल्लालपुर 34 राष्ट्रीय मार्ग पर गुरुवार को साइड देने के क्रम में एक यात्री बस पलट गयी. जिसमें बस चालक दिलीप सरकार (40) की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. वहीं 12 यात्रियों के घायल होने की सूचना है. दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर […]

फरक्का : फरक्का थाना क्षेत्र के बल्लालपुर 34 राष्ट्रीय मार्ग पर गुरुवार को साइड देने के क्रम में एक यात्री बस पलट गयी. जिसमें बस चालक दिलीप सरकार (40) की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. वहीं 12 यात्रियों के घायल होने की सूचना है. दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए तारापुर अस्पताल में भरती कराया. बताया गया कि बस फरक्का की ओर से आ रही थी.

इसी क्रम में बल्लालपुर पुलिया के पास सामने से एक बस को साइड देने के क्रम में उक्त बस पलट गयी. जिसमें चालक की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. सभी घायलों को तारापुर अस्पताल में भरती कराया गया है. चिकित्सक ने बताया कि उक्त सभी यात्री खतरे से बाहर हैं. बस में करीब 32 यात्री सवार थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >