11वीं में नामांकन की मिले गारंटी

राज प्लस टू स्कूल में छात्र–छात्राओं ने किया प्रदर्शन पाकुड़ : शहर के पाकुड़ राज प्लस टू विद्यालय में 11वीं कक्षा में नामांकन को लेकर गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले दर्जनों मैट्रिक उत्तीर्ण छात्र व छात्राओं ने प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थी 11वीं कक्षा में नामांकन सुनिश्चित करने की मांग […]

राज प्लस टू स्कूल में छात्रछात्राओं ने किया प्रदर्शन

पाकुड़ : शहर के पाकुड़ राज प्लस टू विद्यालय में 11वीं कक्षा में नामांकन को लेकर गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले दर्जनों मैट्रिक उत्तीर्ण छात्र छात्राओं ने प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थी 11वीं कक्षा में नामांकन सुनिश्चित करने की मांग कर रहे थे.

आक्रोशित छात्रछात्राओं ने विद्यालय परिसर में करीब आधे घंटे तक नारेबाजी की तथा मांग पत्र प्राचार्य रोशन मुमरू को सौंपा गया. प्रदर्शन का नेतृत्व अभाविप के नगर मंत्री प्रतीक कुमार तिवारी कर रहे थे. प्रदर्शन कर रहे छात्रछात्राओं ने बताया कि पाकुड़ राज प्लस टू विद्यालय से ही उन्होंने मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण की, लेकिन विद्यालय में 11वीं कक्षा में नामांकन नहीं लिया जा रहा.

छात्रों ने प्राचार्य से नामांकन की गारंटी नहीं मिलने पर 23 अगस्त से प्लस टु विद्यालय में अनिश्चितकालीन तालाबंदी करने की भी धमकी दी. मामले की सूचना मिलते ही डीइओ बालेश्वर सहनी विद्यालय पहुंचे, जहां उन्हें भी आक्रोशित छात्रों का सामना करना पड़ा.

परिषद के श्री तिवारी ने बताया कि जिला मुख्यालय के एक मात्र इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय में सीटों की संख्या कम होने की वजह से छात्रछात्राओं का भविष्य अधर में लटका हुआ है.

उन्होंने बताया कि विद्यालय जिला प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन कोई समाधान नहीं निकलने की स्थिति में प्रदर्शन का निर्णय लिया गया.

क्या कहा प्राचार्य ने

पाकुड़ राज प्लस टू विद्यालय के प्राचार्य रोशन मुमरू ने बताया कि कला, विज्ञान वाणिज्य विषय में 128-128 विद्यार्थियों का नामांकन किया जाना है. उन्होंने बताया कि इस वर्ष कला के 243, विज्ञान के 250 वाणिज्य के 98 विद्यार्थियों का नामांकन लिया गया है. उन्होंने बताया कि माध्यमिक शिक्षा निदेशक के पत्रांक 1813 दिनांक 17 जुलाई 2013 के आलोक में नामांकन बंद कर दिया गया है. श्री मुमरू ने बताया कि निदेशक या शिक्षा सचिव के आदेश मिलने के बाद ही विद्यार्थियों का नामांकन करना संभव है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >