आजमिने हज का दिया गया प्रशिक्षण

पाकुड़ : शहर के बापू पुस्तकालय में आजमिने हज 2013 का प्रशिक्षण शिविर आयोजित की गयी. शिविर का उद्घाटन बगानपाड़ा नूरी मसजिद के पेश इमाम मौलाना मो इरफान रजा ने किया. वहीं प्रशिक्षक के रूप में हज कमेटी के जिला समन्वयक मो. रियाज, साहिबगंज के प्रभारी मो. अनवर अली, हाजी अब्दुल कय्यूम, मो इस्लाम ने […]

पाकुड़ : शहर के बापू पुस्तकालय में आजमिने हज 2013 का प्रशिक्षण शिविर आयोजित की गयी. शिविर का उद्घाटन बगानपाड़ा नूरी मसजिद के पेश इमाम मौलाना मो इरफान रजा ने किया.

वहीं प्रशिक्षक के रूप में हज कमेटी के जिला समन्वयक मो. रियाज, साहिबगंज के प्रभारी मो. अनवर अली, हाजी अब्दुल कय्यूम, मो इस्लाम ने जिले के 62 हाजियों को हज में आने वाले कार्यो, परेशानियों, एहराम बांधने, चिकित्सीय सलाह के बारे में बताया. शिविर को सफल बनाने में मो अख्तर, नूरूल सरदार, अबुल साहब ने अहम भूमिका निभायी.

कौन सा सामान रखना है साथ

आजमिने हज को हेल्थ सर्टीफिकेट को साथ रखे, हज पर जाने से पहले टीकाकरण के बाद अपने हेल्थ सर्टीफिकेट लेना अति आवश्यक है. अपने हेंड बैग में हज कमेटी ऑफ इंडिया का कांफॉरमेशन लेटर साथ रखे. इस लेटर को बुकिंग करने के समय बुकिंग करने के बाद लेटर को दिखा कर हज कमेटी की तरफ से पासपोर्ट, बीजा, हवाई टिकट, परिचय पत्र कड़ा दिया जायेगा.

पासपोर्ट अपने साथ रखे, पासपोर्ट के साथ जाने आने का हवाई टिकट मिलेगा. टिकट को वापसी तक अपने साथ सुरक्षित रखना है. सभी आजमिने हज को एक परिचय पत्र मिलेगा, जो प्लास्टिक के कवर में गले में पहनना होगा. रांची एयरपोर्ट में सभी आजमिने हज का सामान जहाज के अधिकारी ले लेते हैं इस लिए बैगज टैग लेना जरूरी है.

झारखंड हज हाउस का निर्देश

आजमिने हज को उड़ान से दो दिन पहले अपने हेल्थ कार्ड, मुंबई हज कमेटी द्वारा भेजे गये कांफॉरमेशन लेटर, जमा की गयी राशि की रशीद तथा हज से संबंधित सभी कागजातों को जमा करना होगा.

हज हाउस में दो आदमी को रूकने की इजाजत होगी, जिसका एक परिचय पत्र जारी किया जायेगा. हज हाउस के सामानों को नुकसान नहीं पहुंचाये, साफ सफाई का खास ख्याल रखे. आजमिने हज के बढ़ती संख्या को देखते हुए सर्व प्रथम इस्तकबालिया काउंटर पर इंट्री कराना होगा.

हवाई अड्डा जाने से पूर्व पासपोर्ट, बीजा , टिकट, ब्रेसलेट, सामान दिया जायेगा. मौके पर हाजी इकबाल हुसैन, सफदर अली, ताहीरूद्दीन शेख, एकरामुल हक, मो. ताजुद्दीन, शेख फैजुल, मजीद शेख, मो. अजीमुद्दीन, आबू शेख, मो. नियाजुद्दीन, मो. खप्तरूल आलम, अबुल सलाम, मो. अबुनसर सहित 62 आजमिने हज उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >